Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का संचालन किया जा रहा है, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया था। योजना के तहत महिलाओं की बैंक खाते में प्रत्येक महीने निर्धारित किस्त ट्रांसफर की जाती है , मध्य प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए यह कल्याणकारी योजना है। इस योजना को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि “तुम्हारे भैया ने ऐसा काम किया है की लाडली बहना योजना अब सिर्फ मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में चल रही है।”
लाडली बहना योजना के तहत अब तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 23 किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जा चुका है, लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब अगली किस्त 24वीं किस्त का इंतजार है। लाडली बहन योजना के नियम के अनुसार लाडली बहनों के बैंक खाते में महीने की 10 तारीख तक किस ट्रांसफर की जाती है। सरकार के द्वारा कई त्योहारों और कार्यक्रमों को देखते हुए कई बार महीने की शुरुआत में ही किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है। लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त कब आएगी इसकी जानकारी आगे दी गई है?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है, इस योजना को कई उद्देश्यों से मध्य प्रदेश में शुरू किया गया है। लाडली बहन योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सशक्त बनाना, महिलाएं अपने बच्चों का अच्छे से पालन और पोषण कर सके इसके लिए आर्थिक सहायता करना, महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतरीन करना और उनकी छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करना है। इस योजना के तहत नया डाटा के अनुसार अब तक 1.26 करोड़ महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें योजना के तहत लाडली बहना नाम दिया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में सरकार की तरफ से प्रत्येक महीने की 10 तारीख को ₹1250 तक की धनराशि ट्रांसफर की जाती है।
Yojana | Ladli Behna Yojana |
State Government | Madhya Pradesh |
Launch | 2023 |
Beneficiaries | Women |
Monthly Installment Amount (₹) | ₹1250 per month |
Total Beneficiaries | 1.26 Crore Women’s |
No. Of Installment | 24th , May 2025 |
Ladli Bahna Yojana 25th Installment Date | 10-15 May 2025 |
Annual Installment Amount (₹) | ₹15,000 |
Application Process | Offline , By Government Offices. |
Ladli Bahna Yojana Objective | Women empowerment, financial assistance |
Official Web Portal | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Bahna 24th Installment Official Date: लाडली बहना योजना 24वीं किस्त डेट, ताजी अपडेट
1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 24वीं किस्त से 1250 रुपए का इंतजार है। लाडली बहन योजना की 24वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा वन क्लिक ट्रांसफर सिस्टम के द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा देश में किस्त की धनराशि 16 अप्रैल 2025 को ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार की तरफ से यह किस्त प्रत्येक महीने महिलाओं के बैंक खाते में आधिकारिक रूप से 10 तारीख को जारी की जानी होती है हालांकि कई वजह से किस्त ट्रांसफर होने में देरी और कभी-कभी सरकार की तरफ से कुछ पावन अवसर एवं त्योहार पर पहले ही किस्त ट्रांसफर की जाती है। सरकार ने यह निर्धारित कर दिया है कि 10 तारीख से लेकर 16 तारीख के बीच महिलाओं के बैंक खाते में किसी भी समय किस्त की धनराशि ट्रांसफर की जा सकती है।
एक सूत्र के मुताबिक, लाडली बहना योजना के तहत में महीने में 24 में किस से ट्रांसफर की जानी है, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के द्वारा 2 में 2025 को लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा जिसको लेकर हर जिले और निकाय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान 48 लाख पेड़ भी लगाए जाएंगे। इस आधार पर कहा जा सकता है कि इस दिन ( 2 या 3 मई को) लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 24वीं किस्त जारी हो सकती है।
Ladli Bahna Yojana 24th Installment Status Check, स्टेटस कैसे देखें?
लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1 – सबसे पहले मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
Step 2 – ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद, Application Status पर क्लिक करें।
Step 3 – लाडली का रजिस्ट्रेशन नंबर अर्थात पावती नंबर और अन्य डिटेल्स भरे।
Step 4 – सभी डिटेल्स भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
Step 5 – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को भरें।
Step 6 – अब इसके बाद पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करें।
Step 7 – क्लिक करते ही लाडली बहना योजना 24वीं किस्त का Payment Status दिख जाएगा।
लाडली बहना योजना के उद्देश्य
सरकार ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को कई उद्देश्यों से लागू की है।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर करना एवं सशक्त करना।
- महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक महीने 1250 रुपए किस्त ट्रांसफर करना।
- महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करना।
- लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के बच्चों को सशक्त करना, उनके पोषक में सुधार करना।
- स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करना।
Eligibility Criteria: लाडली बहना योजना की पात्रता
सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना का फायदा केवल पात्रता धारी महिलाओं को ही दिया जाता है।
- ऐसी महिलाएं जो मध्य प्रदेश की मूल निवासी हैं।
- ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच है।
- ऐसी महिलाएं जो विवाहित , विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त है। ,
- ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2.5 लख रुपए से कम है।
- ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में किसी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है।
- ऐसी महिलाएं जो इनकम टैक्स नहीं जमा करते हैं और उनके परिवार में कोई इनकम टैक्स दाता नहीं है।
Documents: लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
लाडली बहना योजना का लाभ लेने और आवेदन करने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड
- समग्र आईडी कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट संख्या
- विवाहित महिला का सर्टिफिकेट।
Benefits: लाडली बहना योजना के फायदे
लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को कई सारे फायदे दिए जाते हैं इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1250 की किस्त दी जाती है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए दिया जाता है जिससे महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूर को भी पूरा कर सकती हैं।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई है , यह इतना चर्चित और कल्याणकारी है कि इसे अब भारत के अलग-अलग राज्यों में भी लागू किया गया है, महाराष्ट्र सरकार ने भी इस योजना को लागू किया है तो वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना नाम देकर, इस योजना को लागू किया है।
Ladli Bahna Yojana Apply : लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना में आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस ऑफलाइन रखा गया है।
लाडली बहना योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का कोई प्रक्रिया नहीं है ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा नहीं जा सकता।
लाडली बहना योजना में आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले नजदीकी ग्राम पंचायत केन्द्र या वार्ड पंचायत केंद्र या ब्लॉक पर जाएं।
- कार्यालय में जाने के बाद लाडली बहना योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।
- आवेदन फार्म में मांगी गई हर प्रकार की डिटेल्स नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर को बारीकी से भरे।
- आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करें।
- आवेदन फार्म को संबंधित कार्यालय पर जमा करें।
ध्यान रहे इस योजना के लिए तभी आवेदन कर सकते हैं जब योजना में पंजीकरण का प्रक्रिया शुरू हो। फिलहाल अभी लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरने का प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है, अगला चरण शुरू होने के बाद योजना के तहत उपयुक्त दिए गए प्रक्रिया से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।